Thursday, November 28, 2019

69000 Teachers' Vacancy 28 November 2019 Court Update

कोर्ट अपडेट------28.11.2019
69000 शिक्षक भर्ती केस आज कोर्ट नंबर 1 मे अपने नियत समय से 4 मिनट लेट 3 बजकर 19 मिनट पर प्रारम्भ हुआ और उपेन्द्र मिश्रा सर की बहस काटिन्यू थी जो अपनी बहस को आगे बढा़ते हुये पासिंग मार्क मैटर कम बीएड मुद्दा उनकी बहस का प्रमुख अंग रहा जिस पर इरशाद साहब का कमेंट था मिस्टर मिश्रा आप प्वाइट से अलग जा रहे है जिसपर उन्होने 1389 राम शरण मौर्य बनाम सरकार जो मेरी रिट डा एल पी मिश्रा साहब द्वारा दाखिल की गयी थी उसको पढ़कर सुनाया।लगातार पूरे समय इनकी बहस जारी रही ।अन्त मे कोर्ट ने पूछा क्या आपको 10 मिनट और दे दें तो आर्गुमेंट पूरा कर देंगे जिसपर उपेन्द्र मिश्रा ने कहा नही अभी हम बोलेंगे।जिसपर 4बजकर 15 मिनट पर कोर्ट केस की अगली सुनवाई सोमवार या मंगलवार बेंच  सेक्रेटरी को पंजीकृत करने के निर्देश दिये और कोर्ट उठ गयी ।तथा अभी उपेन्द्र मिश्रा की बहस कांटीन्यू रहेगी।कोई समय ही नही निश्चित है कबतक बोलेंगे कौन कौन सी रिट पढे़गे ।जिसके जिम्मेदार स्वयं शिक्षामित्र है जो उनके सहयोगी रहे है।
साथियो
इस तरीके से यही लग रहा केस को लम्बा खींचने का प्रयास जारी है ।क्यो कि जब डा एल पी मिश्रा कह रहे है कि मात्र 15 मिनट की बहस है क्या इनको उनपर विश्वास नही है।
आज हम सभी लोग जब अन्त मे डा एल पी मिश्रा साहब से मिले तो उन्होने यही कहा और नाराज होने लगे कि सभी लोग केस लम्बा खींचना चाहते है हमको डायस मिलेगा तभी तो आर्डर रिजर्व करायेंगे।तब तक सभी को फांय फांय कर लेने दिजिए।
आपका
राम शरण मौर्य
बलराम बाजपेयी
टीम बहराइच के सभी  सहयोगी साथी गण।

Friday, November 22, 2019

NCF 2005 Important Questions For Tet And Ctet

Ctet, Tet, dsssb, kvs etc. में अक्सर NCF 2005 से 5 से 7 प्रश्न हर बार पूछे जाते है। 2019 में होने वाले प्रत्येक शिक्षक भर्ती सम्बंधित परीक्षा में NCF 2005 से प्रश्न जरूर आएंगे, इसलिए ये अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है कि आप कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में अध्ययन करके जरूर जाये। 

आइये जानते है कुछ महत्वपूर्ण तथ्य NCF 2005 से तथा सम्बंधित प्रश्न।

 NCF 2005 क्या है?:-

एनसीएफ 2005 में अगर डिटेलिंग में जाएंगे तो बहुत बड़ा है,लेकिन उसका निचोड़ और सार यहाँ उसके द्वारा ही बताये गये कुछ बिंदुओं के इर्द गिर्द घूमता है। यदि NCF 2005 को थोड़ा गहराई से समझना है कि उसका उद्देश्य क्या है तो आप नोबेल पुरस्कार विजेता रबिन्द्रनाथ टैगोर की सभ्यता और प्रगति निबंध ज़रूर पढ़ना ही चाहिए।
● ज्ञान को स्कूल के बाहर के जीवन से जोड़ना।
● पढ़ाई रटन्त प्रणाली से मुक्त हो, यह सुनिश्चित करना।
● पाठ्यचर्या का इस तरह संवर्धन कि वह बच्चों को चहुँमुखी विकास के अवसर मुहैया करवाये बजाए इसके कि वह पाठ्य पुस्तक केंद्रित बनकर रह जाये।
● परीक्षा को अपेक्षाकृत अधिक लचीला बनाना और कक्षा की गतिविधियों से जोड़ना।
● एक ऐसी अधिभावी पहचान का विकास जिसमें प्रजातांत्रिक राज्य व्यवस्था के अंतर्गत राष्ट्रीय चिंताएं समाहित हों।

प्रमुख सुझाव
1. शिक्षण सूत्रों जैसे-ज्ञात से अज्ञात की ओर, मूर्त से अमूर्त की ओर आदि का अधिकतम प्रयोग हो।
2. सूचना को ज्ञान मानने से बचा जाए।
3. विशाल पाठ्यक्रम व मोटी किताबें शिक्षा प्रणाली की असफलता का प्रतीक है।
4. मूल्यों को उपदेश देकर नहीं वातावरण देकर स्थापित किया जाए।
5. अच्छे विद्यार्थी की धारणा में बदलाव आवश्यक है अर्थात् अच्छा विद्यार्थी वह है जो तर्क पूर्ण बहस के द्वारा अपने मौलिक विचार शिक्षक के सामने प्रस्तुत करता है।
6. अभिभावकों को सख्त सन्देश दिया जाए कि बच्चों को छोटी उम्र में निपुण बनाने की आकांक्षा रखना गलत है।
7. बच्चों को स्कूल से बाहरी जीवन में तनावमुक्त वातावरण प्रदान करना।
8. “कक्षा में शान्ति” का नियम बार-बार ठीक नहीं अर्थात् जीवन्त कक्षागत वातावरण को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
9. सहशैक्षिक गतिविधियों में बच्चों के अभिभावकों को भी जोड़ा जाए।
10. समुदाय को मानवीय संसाधन के रूप में प्रयुक्त होने का अवसर दें।
11. खेल आनन्द व सामूहिकता की भावना के लिए है, रिकार्ड बनाने व तोड़ने की भावना को प्रश्रय न दे।
12. बच्चों की अभिव्यक्ति में मातृ भाषा महत्वपूर्ण स्थान रखती है। शिक्षक अधिगम परिस्थितियों में इसका उपयोग करें।
13. पुस्तकालय में बच्चों को स्वयं पुस्तक चुनने का अवसर दें।
14. वे पाठ्यपुस्तकें महत्वपूर्ण होती है जो अन्तःक्रिया का मौका दें।
15. कल्पना व मौलिक लेखन के अधिकाधिक अवसर प्रदान करावें।

1.  विद्यालय शिक्षा का अब तक का नवीनतम राष्ट्रीय दस्तावेज कौन-सा है?

- NCF 2005 ।

2.  किस मंत्रालय की पहल पर NCF 2005  तैयार किया गया था?

-  मानव संसाधन विकास मंत्रालय ।

3. किसकी अध्यक्षता में विद्वानों ने NCF 2005 तैयार किया?

-  प्रोफेसर यशपाल ।

4.  NCF 2005 का प्रमुख सूत्र क्या है?

-   बिना भार के अधिगम (Learning Without Burdon)।

5. NCF 2005 का प्रारंभ रविंद्र नाथ टैगोर के किस निबंध से होती है?

-   सभ्यता और प्रगति ।

6.  NCF 2005  मैं किस पर बल दिया गया है?

-  शांति के लिए शिक्षा ।

7.  NCF 2005  में क्या बताया गया है?

-   सपनों के भारत को धरातल पर उतारने की युक्ति।

8. NCF 2005  के अध्याय “विद्यालय एवं कक्षा का वातावरण” में क्या बताया गया है?

-  वातावरण के भौतिक एवं मनोवैज्ञानिक आयाम अधिगम को कैसे प्रभावित करते हैं ।

9.  करिकुलम किस भाषा का शब्द है?

-  लेटिन भाषा

10.  सामाजिक अध्ययन शिक्षण का राष्ट्रीय पाठ्यक्रम कब बनाया गया?

-  2005 में

11.  NCF 2005 में सामाजिक अध्ययन मे कौन से  मुद्दों को शामिल करने की अनुशंसा की गई थी?

- सभी स्तर के विद्यार्थियों के लैंगिक एवं स्वास्थ्य संबंधी मुद्दे ।

12.  NCF 2005 की कार्यशाला कहां पर आयोजित की गई?

-  NCERT नई दिल्ली ।

13.  यशपाल शर्मा समिति में कुल कितने सदस्य थे?

- 38

14.  पाठ्यक्रम निर्माण की आवश्यकता क्यों है?

-  शिक्षा के उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु ।

15. NCF 2005  का भाषा फॉर्मूला है?

-  त्रिभाषायी  फार्मूला ।

16.  प्रथम भाषा,द्वितीय भाषा एवं तृतीय भाषा कौन -सी हैं ?

-  प्रथम भाषा - हिंदी( राष्ट्रीय भाषा/ राज्य की भाषा),  द्वितीय भाषा - अंग्रेजी( अंतरराष्ट्रीय भाषा), तृतीय भाषा - स्थानीय भाषा( पंजाबी, संस्कृत, तमिल)

17. NCF 2005 में  सुझाव दिया गया है कि सूचना को क्या मानने से बचा जाए?

-  ज्ञान

18. NCF 2005  में किन शिक्षण सूत्रों के अधिकतम प्रयोग का सुझाव दिया है?

- ज्ञात से अज्ञात की ओर एवं मूर्त से अमूर्त की ओर।

19. NCF 2005  के अनुसार मार्गदर्शक सिद्धांत में निहितार्थ है?

- ज्ञान को स्कूल के बाहर के जीवन से जोड़ना ।

20. NCF 2005  के अनुसार बच्चों की गलतियां क्यों महत्वपूर्ण है?

-  यह समाधान को पहचानने में सहायता करती हैं।

21. ” शिक्षा बिना बोझ के” जो NCF 2005  का प्रमुख स्रोत है इसका अर्थ क्या होता है?

-  पाठ्यचर्या के बोझ को कम करना।

22. NCF 2005  सिफारिश करता है कि प्राथमिक स्तर पर गणित की शिक्षा का केंद्र होना चाहिए?

-  कक्षा में पढ़ाई गए टॉपिक्स को विद्यार्थियों के दैनिक जीवन से जोड़ना।

23. NCF 2005  में गणित शिक्षण के बारे में बताया गया है कि” गणित शिक्षण महत्वाकांक्षी ,सुगमता और महत्वपूर्ण होना चाहिए” यहां महत्वाकांक्षी का अर्थ क्या है?

-  गणित के उच्च उद्देश्य( लक्ष्य) की प्राप्ति।

24.  NCF 2005 मे ” गणित की लंबी आकृति” का क्या आशय है?

-  एकता संकल्पना पर दूसरी संकल्पना बनाना ।

25.  NCF 2005 के अनुसार सीखना क्या है?

- मानसिक विकास, शिल्प कला केंद्र एवं व्यावसायिक ज्ञान।

26.  NCF 2005 मैं किस परीक्षा के संबंध में सुधार के लिए सुझाव दिए गए थे?

- कक्षा दसवीं की परीक्षा ऐच्छिक हो।

27.  NCF 2005 किस पर बल देती है?

- करके सीखने पर।

28.  NCF 2005 में कला शिक्षा को विद्यालय में जोड़ने का क्या उद्देश्य है?

- सांस्कृतिक विरासत की प्रशंसा करना एवं छात्रों के व्यक्तित्व और मानसिक स्वास्थ्य को विकसित करना।

29.   NCF 2005 में गुणवत्ता आयाम शीर्षक के अंतर्गत किसको महत्व दिया गया है?

- बालकों के लिए संरचित अनुभव एवं पाठ्यक्रम सुधार को।

30.  NCF 2005 के अंतर्गत परीक्षा सुधारों में किस सुधार को सुझाया गया है?

- सामूहिक कार्य मूल्यांकन, सतत मूल्यांकन, खुली पुस्तक की परीक्षा मूल्यांकन।

Tuesday, November 19, 2019

CTET December 2019 Admit Card Download Link


Ctet 2019 Admit Card Has Been Issued By CBSE. 

दिसम्बर में आयोजित होने वाली CTET exam के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड: सबसे पहले CTET और CBSE आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यहां आपको CTET 2019 Admit Card का लिंक दिखाई दे रहा होगा। उस पर क्लिक करें। अब यहां आपको अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन डालकर लॉगिन करना है। अब आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

यहां से कर सकते है download:-


एडमिट कार्ड download करने के लिए अपना एप्लीकेशन नंबर डाले, फिर अपनी जन्मतिथि डाल कर आप download कर सकते है।

CTET 2019 परीक्षा के परिणाम: सीटेट दिसम्बर परीक्षा 2019 के परिणाम परीक्षा आयोजित होने के छह सप्ताह बाद घोषित किए जाएंगे। यह परीक्षा 8 दिसम्बर, 2019 को आयोजित की जाएगी।

CET एग्जाम टाइमटेबल: सीटेट परीक्षा पेपर-1 सुबह 9:30 बजे शुरू होकर और दोपहर 12 बजे समाप्त होगी। वहीं CTET परीक्षा पेपर-2 दोपहर 2 बजे शुरू होगी और शाम 4:30 बजे समाप्त होगी। 


Saturday, November 16, 2019

100 Most Important Days For All Exams


*◆● राष्ट्रिय और अंतर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण दिवस ●◆*

1. लुईस ब्रेल दिवस – 4 जनवरी
2. विश्व हास्य दिवस – 10 जनवरी
3. राष्ट्रिय युवा दिवस – 12 जनवरी
4. थल सेना दिवस – 15 जनवरी
5. कुष्ठ निवारण दिवस – 30 जनवरी
6. भारत पर्यटन दिवस – 25 जनवरी
7. गणतंत्र दिवस – 26 जनवरी
8. अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क एवं उत्पाद दिवस - 26 जनवरी
9. सर्वोदय दिवस – 30 जनवरी
10. शहीद दिवस – 30 जनवरी
11. विश्व कैंसर दिवस – 4 जनवरी
12. गुलाब दिवस – 12 फरवरी
13. वेलेंटाइन दिवस – 14 फरवरी
14. अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस – 21 फरवरी
15. केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस – 24 फरवरी
16. राष्ट्रिय विज्ञानं दिवस – 28 फरवरी
17. राष्ट्रिय सुरक्षा दिवस – 4 मार्च
18. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस – 8 मार्च
19. के०औ०सु० बल की स्थापना दिवस – 12 मार्च
20. विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस – 15 मार्च
21. आयुध निर्माण दिवस – 18 मार्च
22. विश्व वानिकी दिवस – 21 मार्च
23. विश्व जल दिवस – 22 मार्च
24. भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीद दिवस – 23 दिवस
25. विश्व मौसम विज्ञानं दिवस – 23 मार्च
26. राममनोहर लोहिया जयंती – 23 मार्च
27. विश्व टी०बी० दिवस – 24 मार्च
28. ग्रामीण डाक जीवन बिमा दिवस – 24 मार्च
29. गणेश शंकर विद्यार्थी का बलिदान दिवस – 25 मार्च
30. बांग्लादेश का राष्ट्रिय दिवस– 26 मार्च
31. विश्व थियेटर दिवस – 27 मार्च
32. विश्व स्वास्थ दिवस – 7 अप्रैल
33. अम्बेदकर जयंती – 14 अप्रैल
34. विश्व वैमानिकी दिवस – 14 अप्रैल
35. विश्व हीमोफीलिया दिवस – 17 अप्रैल
36. विश्व विरासत दिवस – 18 अप्रैल
37. पृथ्वी दिवस – 22 अप्रैल
38. विश्व पुस्तक दिवस – 23 अप्रैल
39. विश्व श्रमिक दिवस – 1 मई
40. विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस – 3 मई
41. विश्व प्रवासी पक्षी दिवस – 8 मई
42. विश्व रेडक्रॉस दिवस – 8 मई
43. अंतर्राष्ट्रीय थैलीसिमिया दिवस – 8 मई
44. राष्ट्रिय प्रौधोगिकी दिवस – 11 मई
45. विश्व संग्रहालय दिवस – 18 मई
46. विश्व नर्स दिवस – 12 मई
47. विश्व परिवार दिवस – 15 मई
48. विश्व दूरसंचार दिवस – 17 मई
49. आतंकवाद विरोधी दिवस – 21 मई
50. जैविक विविधिता दिवस – 22 मई
51. माउन्ट एवरेस्ट दिवस – 29 मई
52. विश्व तम्बाकू रोधी दिवस – 31 मई
53. विश्व पर्यावरण दिवस – 5 जून
54. विश्व रक्तदान दिवस – 14 जून
55. अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति स्थापना दिवस – 6 जून
56. विश्व शरणार्थी दिवस – 20 जून
----.विश्व योग दिवस - 21 जून
57. राष्ट्रिय सांख्यिकी दिवस – 29 जून
58. पी०सी० महालनोबिस का जन्म दिवस – 29 जून
60. भारतीय स्टेट बैंक की स्थापना दिवस – 1 जुलाई
61. चिकित्सक दिवस – 1 जुलाई
62. डॉ० विधानचंद्र राय का जन्म दिवस – 1 जुलाई
63. विश्व जनसंख्या दिवस – 11 जुलाई
64. कारगिल स्मृति दिवस – 26 जुलाई
65. विश्व स्तनपान दिवस – 1 अगस्त
66. विश्व युवा दिवस – 12 अगस्त
67. स्वतंत्रता दिवस – 15 अगस्त
68. राष्ट्रिय खेल दिवस – 29 अगस्त
69. ध्यानचन्द्र का जन्म दिवस – 29 अगस्त
70. शिक्षक दिवस – 5 सितम्बर
71. अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस – 8 सितम्बर
72. हिंदी दिवस – 14 सितम्बर
73. विश्व-बंधुत्व एवं क्षमा याचना दिवस – 14 सितम्बर
74. अभियंता दिवस – 15 सितम्बर
75. संचयिता दिवस – 15 सितम्बर
76. ओजोन परत रक्षण दिवस – 16 सितम्बर
77. RPF की स्थापना दिवस – 20 सितम्बर
78. विश्व शांति दिवस – 21 सितम्बर
79. विश्व पर्यटन दिवस – 27 सितम्बर
80. अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस – 1 अक्टूबर
81. लाल बहादुर शास्त्री जयंती – 2 अक्टूबर
82. अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस – 2 अक्टूबर
83. विश्व प्रकृति दिवस – 3 अक्टूबर
84. विश्व पशु-कल्याण दिवस – 4 अक्टूबर
85. विश्व शिक्षक दिवस – 5 अक्टूबर
86. विश्व वन्य प्राणी दिवस – 6 अक्टूबर
87. वायु सेना दिवस – 8 अक्टूबर
88. विश्व डाक दिवस – 9 अक्टूबर
89. विश्व दृष्टि दिवस – 10 अक्टूबर
90. जयप्रकाश जयंती – 11 अक्टूबर
91. विश्व मानक दिवस – 14 अक्टूबर
92. विश्व एलर्जी जागरूकता दिवस – 16 अक्टूबर
93. विश्व खाद्य दिवस – 16 अक्टूबर
94. विश्व आयोडीन अल्पता दिवस – 21 अक्टूबर
95. संयुक्त राष्ट्र दिवस – 24 अक्टूबर
96. विश्व मितव्ययिता दिवस – 30 अक्टूबर
97. इंदिरा गाँधी की पुण्य तिथि – 31 अक्टूबर
98. विश्व सेवा दिवस – 9 नवम्बर
99. रा० विधिक साक्षरता दिवस – 9 नवम्बर
100. बाल दिवस – 14 नवम्बर
101. विश्व मधुमेह दिवस – 14 नवम्बर
102. विश्व विधार्थी दिवस – 17 नवम्बर
103. राष्ट्रिय पत्रकारिता दिवस – 17 नवम्बर
104. विश्व व्यस्क दिवस – 18 नवम्बर
105. विश्व नागरिक दिवस – 19 नवम्बर
106. सार्वभौमिक बाल दिवस – 20 नवम्बर
107. विश्व टेलीविजन दिवस – 21 नवम्बर
108. विश्व मांसाहार निषेध दिवस – 25 नवम्बर
109. विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस – 26 नवम्बर

Tuesday, November 5, 2019

69000 Shikshak Bharti Live Court Update 6 November 2019



SPECIAL APPEAL
No.-1     
156-2019 RAGHVENDRA PRATAP SINGH and 
Vs. STATE OF U.P.THROU.PRIN.S ECY.(BASIC EDUCATION) LKO. 


आज मा0 लखनऊ पीठ में 69000 शिक्षक भर्ती पासिंग अंक प्रकरण की डेली लिस्ट में 02 नम्बर पर कोर्ट नम्बर-1 ,मा0 जस्टिस पंकज जायसवाल और मा0 जस्टिस आलोक माथुर की द्वय पीठ में सुनवाई सुनिश्चित है।आज कोई भी फ्रेश केस नही सुना जाएगा। सिर्फ एडिशनल लिस्ट और डेली लिस्ट के ही केस सुने जाएंगे। 

-जज साहब आ गए
- अगली डेट 13 नवम्बर
- अगले सप्ताह 13 नवम्बर को जस्टिस पंकज जायसवाल और जस्टिस इरशाद अली जी करेंगे सुनवाई।

Up Lekhpal Bharti Preparation Tips And Best Books 2020 in Hindi

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल (समेकन लेखाकार) के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। कुल 5000 से भी ज्यादा वैकेंसी है। 12 व...