Ctet, Tet, dsssb, kvs etc. में अक्सर NCF 2005 से 5 से 7 प्रश्न हर बार पूछे जाते है। 2019 में होने वाले प्रत्येक शिक्षक भर्ती सम्बंधित परीक्षा में NCF 2005 से प्रश्न जरूर आएंगे, इसलिए ये अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है कि आप कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में अध्ययन करके जरूर जाये।
आइये जानते है कुछ महत्वपूर्ण तथ्य NCF 2005 से तथा सम्बंधित प्रश्न।
NCF 2005 क्या है?:-
एनसीएफ 2005 में अगर डिटेलिंग में जाएंगे तो बहुत बड़ा है,लेकिन उसका निचोड़ और सार यहाँ उसके द्वारा ही बताये गये कुछ बिंदुओं के इर्द गिर्द घूमता है। यदि NCF 2005 को थोड़ा गहराई से समझना है कि उसका उद्देश्य क्या है तो आप नोबेल पुरस्कार विजेता रबिन्द्रनाथ टैगोर की सभ्यता और प्रगति निबंध ज़रूर पढ़ना ही चाहिए।
● ज्ञान को स्कूल के बाहर के जीवन से जोड़ना।
● पढ़ाई रटन्त प्रणाली से मुक्त हो, यह सुनिश्चित करना।
● पाठ्यचर्या का इस तरह संवर्धन कि वह बच्चों को चहुँमुखी विकास के अवसर मुहैया करवाये बजाए इसके कि वह पाठ्य पुस्तक केंद्रित बनकर रह जाये।
● परीक्षा को अपेक्षाकृत अधिक लचीला बनाना और कक्षा की गतिविधियों से जोड़ना।
● एक ऐसी अधिभावी पहचान का विकास जिसमें प्रजातांत्रिक राज्य व्यवस्था के अंतर्गत राष्ट्रीय चिंताएं समाहित हों।
प्रमुख सुझाव
1. शिक्षण सूत्रों जैसे-ज्ञात से अज्ञात की ओर, मूर्त से अमूर्त की ओर आदि का अधिकतम प्रयोग हो।
2. सूचना को ज्ञान मानने से बचा जाए।
3. विशाल पाठ्यक्रम व मोटी किताबें शिक्षा प्रणाली की असफलता का प्रतीक है।
4. मूल्यों को उपदेश देकर नहीं वातावरण देकर स्थापित किया जाए।
5. अच्छे विद्यार्थी की धारणा में बदलाव आवश्यक है अर्थात् अच्छा विद्यार्थी वह है जो तर्क पूर्ण बहस के द्वारा अपने मौलिक विचार शिक्षक के सामने प्रस्तुत करता है।
6. अभिभावकों को सख्त सन्देश दिया जाए कि बच्चों को छोटी उम्र में निपुण बनाने की आकांक्षा रखना गलत है।
7. बच्चों को स्कूल से बाहरी जीवन में तनावमुक्त वातावरण प्रदान करना।
8. “कक्षा में शान्ति” का नियम बार-बार ठीक नहीं अर्थात् जीवन्त कक्षागत वातावरण को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
9. सहशैक्षिक गतिविधियों में बच्चों के अभिभावकों को भी जोड़ा जाए।
10. समुदाय को मानवीय संसाधन के रूप में प्रयुक्त होने का अवसर दें।
11. खेल आनन्द व सामूहिकता की भावना के लिए है, रिकार्ड बनाने व तोड़ने की भावना को प्रश्रय न दे।
12. बच्चों की अभिव्यक्ति में मातृ भाषा महत्वपूर्ण स्थान रखती है। शिक्षक अधिगम परिस्थितियों में इसका उपयोग करें।
13. पुस्तकालय में बच्चों को स्वयं पुस्तक चुनने का अवसर दें।
14. वे पाठ्यपुस्तकें महत्वपूर्ण होती है जो अन्तःक्रिया का मौका दें।
15. कल्पना व मौलिक लेखन के अधिकाधिक अवसर प्रदान करावें।

1. विद्यालय शिक्षा का अब तक का नवीनतम राष्ट्रीय दस्तावेज कौन-सा है?
- NCF 2005 ।
2. किस मंत्रालय की पहल पर NCF 2005 तैयार किया गया था?
- मानव संसाधन विकास मंत्रालय ।
3. किसकी अध्यक्षता में विद्वानों ने NCF 2005 तैयार किया?
- प्रोफेसर यशपाल ।
4. NCF 2005 का प्रमुख सूत्र क्या है?
- बिना भार के अधिगम (Learning Without Burdon)।
5. NCF 2005 का प्रारंभ रविंद्र नाथ टैगोर के किस निबंध से होती है?
- सभ्यता और प्रगति ।
6. NCF 2005 मैं किस पर बल दिया गया है?
- शांति के लिए शिक्षा ।
7. NCF 2005 में क्या बताया गया है?
- सपनों के भारत को धरातल पर उतारने की युक्ति।
8. NCF 2005 के अध्याय “विद्यालय एवं कक्षा का वातावरण” में क्या बताया गया है?
- वातावरण के भौतिक एवं मनोवैज्ञानिक आयाम अधिगम को कैसे प्रभावित करते हैं ।
9. करिकुलम किस भाषा का शब्द है?
- लेटिन भाषा
10. सामाजिक अध्ययन शिक्षण का राष्ट्रीय पाठ्यक्रम कब बनाया गया?
- 2005 में
11. NCF 2005 में सामाजिक अध्ययन मे कौन से मुद्दों को शामिल करने की अनुशंसा की गई थी?
- सभी स्तर के विद्यार्थियों के लैंगिक एवं स्वास्थ्य संबंधी मुद्दे ।
12. NCF 2005 की कार्यशाला कहां पर आयोजित की गई?
- NCERT नई दिल्ली ।
13. यशपाल शर्मा समिति में कुल कितने सदस्य थे?
- 38
14. पाठ्यक्रम निर्माण की आवश्यकता क्यों है?
- शिक्षा के उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु ।
15. NCF 2005 का भाषा फॉर्मूला है?
- त्रिभाषायी फार्मूला ।
16. प्रथम भाषा,द्वितीय भाषा एवं तृतीय भाषा कौन -सी हैं ?
- प्रथम भाषा - हिंदी( राष्ट्रीय भाषा/ राज्य की भाषा), द्वितीय भाषा - अंग्रेजी( अंतरराष्ट्रीय भाषा), तृतीय भाषा - स्थानीय भाषा( पंजाबी, संस्कृत, तमिल)
17. NCF 2005 में सुझाव दिया गया है कि सूचना को क्या मानने से बचा जाए?
- ज्ञान
18. NCF 2005 में किन शिक्षण सूत्रों के अधिकतम प्रयोग का सुझाव दिया है?
- ज्ञात से अज्ञात की ओर एवं मूर्त से अमूर्त की ओर।
19. NCF 2005 के अनुसार मार्गदर्शक सिद्धांत में निहितार्थ है?
- ज्ञान को स्कूल के बाहर के जीवन से जोड़ना ।
20. NCF 2005 के अनुसार बच्चों की गलतियां क्यों महत्वपूर्ण है?
- यह समाधान को पहचानने में सहायता करती हैं।
21. ” शिक्षा बिना बोझ के” जो NCF 2005 का प्रमुख स्रोत है इसका अर्थ क्या होता है?
- पाठ्यचर्या के बोझ को कम करना।
22. NCF 2005 सिफारिश करता है कि प्राथमिक स्तर पर गणित की शिक्षा का केंद्र होना चाहिए?
- कक्षा में पढ़ाई गए टॉपिक्स को विद्यार्थियों के दैनिक जीवन से जोड़ना।
23. NCF 2005 में गणित शिक्षण के बारे में बताया गया है कि” गणित शिक्षण महत्वाकांक्षी ,सुगमता और महत्वपूर्ण होना चाहिए” यहां महत्वाकांक्षी का अर्थ क्या है?
- गणित के उच्च उद्देश्य( लक्ष्य) की प्राप्ति।
24. NCF 2005 मे ” गणित की लंबी आकृति” का क्या आशय है?
- एकता संकल्पना पर दूसरी संकल्पना बनाना ।
25. NCF 2005 के अनुसार सीखना क्या है?
- मानसिक विकास, शिल्प कला केंद्र एवं व्यावसायिक ज्ञान।
26. NCF 2005 मैं किस परीक्षा के संबंध में सुधार के लिए सुझाव दिए गए थे?
- कक्षा दसवीं की परीक्षा ऐच्छिक हो।
27. NCF 2005 किस पर बल देती है?
- करके सीखने पर।
28. NCF 2005 में कला शिक्षा को विद्यालय में जोड़ने का क्या उद्देश्य है?
- सांस्कृतिक विरासत की प्रशंसा करना एवं छात्रों के व्यक्तित्व और मानसिक स्वास्थ्य को विकसित करना।
29. NCF 2005 में गुणवत्ता आयाम शीर्षक के अंतर्गत किसको महत्व दिया गया है?
- बालकों के लिए संरचित अनुभव एवं पाठ्यक्रम सुधार को।
30. NCF 2005 के अंतर्गत परीक्षा सुधारों में किस सुधार को सुझाया गया है?
- सामूहिक कार्य मूल्यांकन, सतत मूल्यांकन, खुली पुस्तक की परीक्षा मूल्यांकन।
No comments:
Post a Comment