जीन पियाजे का संज्ञानात्मक विकास सिद्धान्त (theory of cognitive development)
व्यक्ति वातावरण के तत्वों का प्रत्यक्षीकरण करता है; अर्थात् पहचानता है, प्रतीकों की सहायता से उन्हें समझने की कोशिश करता है तथा संबंधित वस्तु/व्यक्ति के संदर्भ में अमूर्त यानी काल्पनिक चिन्तन करता है।
उक्त सभी प्रक्रियाओं से मिलकर उसके भीतर एक ज्ञान भण्डार या संज्ञानात्मक संरचना उसके व्यवहार को निर्देशित करती हैं। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि कोई भी व्यक्ति वातावरण में उपस्थित किसी भी प्रकार के उद्दीपकों (Stimuletes) से प्रभावित होकर सीधे प्रतिक्रिया नहीं करता है, पहले वह उन उद्दीपकों को पहचानता है, ग्रहण करता है, अर्थात संज्ञात्माक संरचना वातावरण में उपस्थित उद्दीपकों और व्यवहार के बीच मध्यस्थता का कार्य करता हैं।
जीन प्याजे ने व्यापक स्तर पर संज्ञानात्मक विकास का अध्ययन किया। पियाजे के अनुसार, बालक द्वारा अर्जित ज्ञान के भण्डार का स्वरूप विकास की प्रत्येक अवस्था में बदलता हैं और परिमार्जित होता रहता है। चूंकि उसके अनुसार, बालक के भीतर संज्ञान का विकास अनेक अवस्थाओ से होकर गुजरता है, इसलिये इसे अवस्था सिद्धान्त भी कहा जाता है।
संज्ञानात्मक विकास की अवस्थाएँ -
ज्यां पियाजे ने संज्ञानात्मक विकास को चार अवस्थाओं में विभाजित किया है-
(1) संवेदिक पेशीय अवस्था (Sensory Motor stage) : जन्म के डेढ़ या दो वर्ष तक
(2) पूर्व-संक्रियात्मक अवस्था (Pre-operational) : डेढ़ या दो से सात वर्ष तक
(3) मूर्त संक्रियात्मक अवस्था (Concrete Operational Stage ) : सात से ग्यारह वर्ष तक
(4) अमूर्त संक्रियात्मक अवस्था या औपचारिक संक्रिया काल (Formal Operational Stage) : ग्यारह से अठारह वर्ष तक।
1. संवेदी क्रियात्मक काल (Sensory Motor Stage) - इस अवस्था का महत्वपूर्ण विशेषताएं निम्न प्रकार के हैं-
a). इस काल की अवधि जन्म से लेकर डेढ़ या दो वर्ष होता है।b). इस अवस्था में बच्चा रंगों की पहचान नहीं कर पाता।
c). हिलते डुलते वस्तुओं के प्रति आकर्षित होता है।
d). कुछ प्रत्यक्ष क्रिया जैसे अंगूठा चूसना, किसी हिलाते हुए वस्तुओं को देखना, किसी बस्तुओं को पकड़ने के लिए ज़िद करना।
e). किसी आवाज के प्रति आकर्षित होना तथा गंभीर आवाज से डर कर रोना।
f). घर पर बोले जाने वाले एकाक्षर शब्दों को बोलना।
2. पूर्व संक्रियात्मक काल (Pre Operational Stage ) - इस अवस्था को विद्यालय पूर्व अवस्था तथा प्रतीकों का निरूपण अवस्था माना जाता है। यह अवस्था गणितीय अधिगम के लिए महत्वपूर्ण है। इस अवस्था का मुख्य विशेषता निम्न प्रकार है-
a). इस काल की अवधि डेढ़ या दो साल से शुरू होकर सात वर्ष तक चलता है।b). सुने हुए भाषाओं से सेका प्रयोग करता है।
c). प्रारंभिक स्तर में पूछे गये प्रश्नों का पुनरावृत्ति करता है।
d). किसी भी वस्तु को लेकर नया खेल खेलना।
f). नया वस्तुओं को देखकर सोचना एवं कल्पना करना।
g). मापन की अवधारणा का विकास होता है।
h). हस्तकला जैसे खिलौना बनाना तथा खिलौने से खेलना।
3. मूर्त संक्रियात्मक काल ( Concrete Operational Stage) - इस अवस्था की निम्नांकित विशेषता होती है-
a). इसका अवधि लगभग सात साल से ग्यारह साल के बच्चों में देखने को मिलता है।b). बच्चे अपने क्रिया का प्रदर्शन शुरू करते है।
c). यह बच्चों के मानसिक विकास का महत्वपूर्ण अवस्था है।
d). इस अवस्था में बच्चे प्रारंभिक विद्यालय में अध्ययन करते हैं।
e). यह अवस्था गणितीय अधिगम एवं गणितीय सोच के लिए महत्वपूर्ण है।
4. अमूर्त संक्रियात्मक अवस्था या औपचारिक संक्रिया काल ( Formal ऑपरेशनल Stage ) इस अवस्था का विशेषता निम्नांकित है -
a). इस अवस्था की अवधि ग्यारह-बराह वर्ष सेलेकर चौदह-पंद्रह वर्ष तक होती है।b). इस अवस्था के दौरान बच्चा उच्च प्राथमिक कक्षा में होता है।
c). बच्चा प्रतीकों या विचारों का उपयोग करके तर्क करता है।
d). सोचने के लिए भौतिक वस्तुओं की जरूरत महसूस नहीं करते।
e). सोच या संज्ञान का विकास होता है।
f). गणितीय संक्रियाओं जैसे समय एवं दूरी, अनुपात समानुपात, प्रतिशत, ज्यामितीय संक्रिया, मानचित्र आदि का अधिगम करता है।
g). अनुभव एवं संवेदी क्रियाओं के अनुभव को आगे बढ़ाता है।
जिन पियाजे से सम्बंधित महत्वपूण प्रश्न
Question1। जीन पियाजे के अनुसार, सीखने के लिए निम्नलिखित में से कौन सा आवश्यक है?
(a) सीखने वाले द्वारा पर्यावरण की सक्रिय खोज
(b) वयस्कों के व्यवहार का अवलोकन करना
(c) आसन्न न्याय में विश्वास
(d) शिक्षकों और अभिभावकों द्वारा सुदृढीकरण उत्तर: (a)
Question 2. जीन पियाजे के अनुसार, स्कीमा इमारत मौजूदा योजनाओं को फिट करने के लिए नई जानकारी को संशोधित करने और पुरानी योजनाओं को नई जानकारी के रूप में संशोधित करने के परिणामस्वरूप होती है। इन दो प्रक्रियाओं के रूप में जाना जाता है:
(a) आत्मसात और अनुकूलन
(b) आवास और अनुकूलन
(c) संतुलन और संशोधन
(d) आत्मसात और आवास
उत्तर: (D)
Question3 पियाजे के अनुसार, बच्चों की सोच वयस्कों की तुलना में .......... में .......... से भिन्न होती है।
(a) आकार, शुद्धता
(b) राशि, प्रकार
(c) प्रकार, राशि
(d) आकार, प्रकार
उत्तर: (C)
Question4 वायगोत्स्की के अनुसार, बच्चे सीखते हैं
(A) परिपक्वता से।
(b) जब सुदृढीकरण की पेशकश की जाती है।
(c) नकल द्वारा
(d) वयस्कों और साथियों के साथ बातचीत करके। उत्तर: (d)
Question5 कोहलबर्ग ने दी है
(A) संज्ञानात्मक विकास के चरणों।
(b) शारीरिक विकास के चरण।
(c) भावनात्मक विकास के चरण।
(d) नैतिक विकास के चरण।
उत्तर: (d)
Question6 कोहलबर्ग के सिद्धांत के पूर्व-पारंपरिक स्तर के अनुसार, नैतिक निर्णय लेते समय निम्नलिखित में से किसके लिए एक व्यक्तिगत मोड़ होगा?
(a) व्यक्तिगत ज़रूरतें और इच्छाएँ
(b) व्यक्तिगत मूल्य
(c) पारिवारिक अपेक्षाएँ
(d) संभावित सजा शामिल है
उत्तर: (d)
Question7 बच्चों के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा एक कथन होगा।
(A) बच्चे सीखते हैं जब उन्हें आकर्षक पुरस्कार दिए जाते हैं।
(b) जानवरों पर प्रयोगशाला प्रयोगों के संचालन से बच्चों की सोच को समझा जा सकता है।
(c) बच्चों का जन्म 'बुराई' से होता है और उन्हें सजा के माध्यम से नियंत्रित करने की आवश्यकता होती है। (d) बच्चे साथियों और वयस्कों के साथ सामाजिक संपर्क के माध्यम से सीखते हैं।
उत्तर: (d)
Question8। पियागेट के अनुसार, 2 से 7 साल का बच्चा संज्ञानात्मक विकास के _________ चरण में है।
(a) औपचारिक संचालन
(b) ठोस परिचालन
(c) सेंसोरिमोटर
(d) पूर्वानुमेय
उत्तर: (d)
Question9 लॉरेंस कोह्लबर्ग के सिद्धांत में, कौन सा स्तर सही अर्थों में नैतिकता की अनुपस्थिति को दर्शाता है?
(A) स्तर III
(b) स्तर IV
(c) स्तर I
(d) स्तर II
उत्तर: (c)
Question10। एक शिक्षिका अपने शिक्षार्थियों की विभिन्न शिक्षण शैलियों को पूरा करने के लिए कई प्रकार के कार्यों का उपयोग करती है। वह इससे प्रभावित है
(a) गार्डनर के कई खुफिया सिद्धांत
(b) वायगोत्स्की का सामाजिक-सांस्कृतिक सिद्धांत (c) पियागेट का संज्ञानात्मक विकास सिद्धांत
(d) कोहलबर्ग का नैतिक विकास सिद्धांत
उत्तर: (a)
Join Us on Telegram for Best coaching Notes for free.

No comments:
Post a Comment