Friday, September 27, 2019

69000 teachers' vacancy court update live 27 September 2019

बहुप्रतिष्ठत 69000 अध्यापक भर्ती परीक्षा के रोजाना  सुनवाई के क्रम में आज बीटीसी के तरफ से सीनियर अधिवक्ता कालिया सर का सबमिशन होना है।
आज मात्र 3 एडिशनल cases है।
69000 केस लंच बाद 2:15 pm पे सुना जायेगा। कोर्ट की लेटेस्ट अपडेट के लिए पेज से जुड़े रहे और शेयर कर दे ताकि सभी को लीगल अपडेट प्राप्त हो सके।
पेज को रिफ्रेश करते रहे--

  • अभी एडिशनल केस 3 चल रहा है, एडिशनल के 2 cases को लंच से पहले समाप्त करना चाहते है judges ताकि 69000 केस को पर्याप्त समय दे सके।
  • शेष 69000 केस स्टार्ट होने पर
  • सभी अधिवक्ता कोर्ट रूम में आ गए है
  • लंच समाप्त
  • अभी कोर्ट बैठी नही है
  • सुनवाई प्रारम्भ
  • कालिया सर डाइस पर
  • पासिंग मार्क गाइडलाइन्स के अनुरूप है परीक्षा का परिणाम तो सरकारी आदेश के हिसाब से जारी हो जाना चाहिए था :- कालिया सर
  • आनंद कुमार केस को समझते हुए
  • ATRE 2019 guidline को बता रहे
  • GO को डिफाइन करते हुए
  • सिंगल बेंच के आर्डर को डिफाइन करते हुए
  • Tet में मिनिमम शब्द का मतलब 60% है तो इस एग्जाम में 45% कैसे
  • 68500 भर्ती के GO में कटऑफ सिर्फ उसी भर्ती के लिए है
  • 60 65% सभी के लिए है
  • दोनों परीक्षाएं एक दूसरे से अलग
  • बीएड भर्ती में शामिल हुआ तो चैलेंज नही हुआ लेकिन कटऑफ पास किया तो इन्हें चैलेंज कर दिया गया
  • 1981 के नियमावली को समझते हुए
  • सिंगल बेंच ने ncte को गवर्निंग बॉडी बोला है
  • फिर भी कटऑफ पिछली भर्ती का ऐसा क्यों
  • शिक्षमित्र काम नंबर पा कर और भारांक के सहारे नौकरी करना चाहते है।
  • पिछली भर्ती में फेल sm भी इस भर्ती में है शामिल
  • सिंगल बेंच आर्डर पे डिसकसन
  • सिंगल बेंच का आर्डर केवल एक तरफ़ा है
  • सिंगल बेंच समानता का हनन करता हैं
  • 68500 भर्ती पे चर्चा
  • कालिया सर जो भी बता रहे जज साहब वो नोट कर रहे है
  • अभी रिजल्ट ही नही निकला तो कैसे पता 60 65 पे sm fail है
  • What was the rule... Rule was only pass the exam for sm or pass with high marks
  • वेटेज एग्जाम पास होने पे मिलेगा
  • और sm 60 65 पे नही 40 45 पे हो रहे इसका क्या मतलब पहले एग्जाम पास करो
  • जज साहब से ही प्रश्न आप ही बताएं पासिंग मार्क के बिना पास किस आधार पर कहेंगे और40 45 तो अवैध क्योंकि वह पिछलीभर्ती मात्र केलिए था
  • Uptet के लिए 55 60% और stet के लिए 60 65% सीधी बात बड़ी परीक्षा ज्यादा मार्क्स
  • अनुछेद 14 का हो रहा है उलंघन ये भर्ती सिर्फ sm की नही सबकी है। और समान हक़ देना चाहिये
  • टाइम तो टाइम का मतलब एग्जाम के बाद या एग्जाम से पहले कभी भी सरकार पासिंग मार्क्स लगा सकती है।
  • एक बार पुनः सिंगल बेंच के आर्डर की कमियों को बताते हुए
  • 7 जनबरी के जिओ पर आपकी क्या राय है :- इरशाद जी
  • यह सरकार के अनुभाग 4 से जारी किया
  • अनिल तिवारी सर:- प्रयागराज की कोर्ट ने सिंगल बेंच के आर्डर की धज्जियां उड़ा दी है, सिंगल बेंच का आर्डर अब चर्चा का विषय नही।
  • माथुर सर स्टार्ट
  • सेहत की वजह से कालिया सर का ब्रेक
  • माथुर सर आनंद कुमार के आर्डर को समझते हुए
  • क्वालिटी एजुकेशन की वजह से ही इनका समायोजन निरस्त हुआ था
  • 6 से 14 वर्ष के बच्चो के लिए क्वालिटी एजुकेशन की बात करते हुए
  • नियमाबली  रूल 2x(1) को समझाते हुए
  • बहस में कुछ भी नया नही
  • 68500 और 69000 की तुलना करते हुए
  • 68500 में 40 45 न क्वालीफाई करने वाले sm ही 69000 में 40 45 चाहते है
  • भारांक पर चर्चा
  • पासिंग मार्क्स नियोक्ता का अधिकार है वो चाहे जब तय करे
  • 22nd अमेंडमेंट को समझते हुए
  • अपॉइंटमेंट रूल को समझते हुए
  • क्या ये पासिंग मार्क्स 5 को लगाया जाता तो सही था और 7 को लगाया गया तो गलत है:- माथुर साहब
  • माथुर साहब भर्ती विज्ञापन को हिंदी में पढ़ कर समझा रहे
  • Next date 01/10/2019 at 2:15 pm

Wednesday, September 25, 2019

Live court update 69000 teachers vacancy

69000 अध्यापक भर्ती परीक्षा की कोर्ट की सुनवाई आज
Live court update 69000 teachers vacancy
लखनऊ हाई कोर्ट के कोर्ट नंबर 1 में माननीय जस्टिस पंकज जायसवाल और माननीय जस्टिस इरशाद अली जी की बेंच में होनी है।
आज कोर्ट नम्बर 1 में फ्रेश केस 20 और 57 डेली कॉज लिस्ट में cases है।
एडिशनल में एक मात्र केस 69000 भर्ती का है। केस की सुनवाई जज साहब के स्वविवेक पे निर्भर है, वो चाहे तो फ्रेश cases के बाद भी सुन सकते है। फ्रेश cases 11 am तक समाप्त हो जायेंगे। अगर जज साहब पहले dcl के केसेस उठा लेते है फिर 2:15pm पे ही सुनवाई संभव है।
एजी साहब का सबमिशन पूर्ण हो गया है। आज बीटीसी और बीएड टीम के अधिवक्ताओं की बहस होनी है।

लेटेस्ट कोर्ट अपडेट के लिए इस पेज से जुड़े रहे और रिफ्रेश करके लेटेस्ट कोर्ट अपडेट प्राप्त कर सकते है।



  • Court बैठ गई हैं
  • फ्रेश केस 1 चल रहा है
  • फ्रेश केस 2
  • फ्रेश केस 3
  • फ्रेश केस 4
  • फ्रेश केस 5
  • फ्रेश केस 6
  • फ्रेश केस 13
  • फ्रेश केस 14
  •  फ्रेश केस 15
  • फ्रेश केस 16
  • फ्रेश केस 20
  • फ्रेश केस rivised 9
  • फ्रेश केस revised 10
  • फ्रेश केस revised 12
  • बैकलॉग फ्रेश केस 2
  • बैकलॉग फ्रेश केस 3
  • डेली कॉज लिस्ट केस 6
  • 69000 की सुनवाई 2:15 से होगी 
  • TET 2017 case के लिए एजी साहब आज भी है कोर्ट में मौजूद
  • अभी dcl 9 चल रहा है
  • शेष अपडेट 69000 केस takeup होने पे दिया जायेगा
  • दोनों पाचो के सभी अधिवक्ता कोर्ट रूम में मौजूद
  • जज साहब का वेट
  • Dcl केस 9 चल रहा है
  • कुछ देर बाद 69000 केस होगा प्रारम्भ
  • सुनवाई प्रारम्भ 69000
  • चंद्र सर ने बहस प्रारम्भ की
  • वेटेज पे हो रही बहस
  • वेटेज 25 अंक नही 62.5 चंद्र सर
  • इतने हाई वेटेज से समानता का हो रहा हनन
  • पासिंग मार्क्स अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए बढ़ाया गया
  • भारांक से सिर्फ शिक्षामित्रों का हो रहा चयन
  • आनंद कुमार केस को समझा रहे है
  • Rte एक्ट पे बात कर रहे
  • दोनों भर्तियां एक दूसरे से है अलग, तो समान कटऑफ क्यों
  • भर्ती पे है सबका हक़, 40 45 होने से सभी योग्य हो जा रहे बाहर
  • रूल 14। (1) (c) पे बहस हो रही
  • दोनों जज चंद्र जी से सहमत
  • Ncte को समझते हुए
  • कटऑफ सरकार समय समय पे बदल सकती है
  • माननीय इरशाद अली जी के कहने पे ATR 2019 के बिज्ञापन को बताते हुए
  • माननीय जज महोदय इरशाद अली जी ने चंद्रा सर से पूछा क्या ये भर्ती सिर्फ sm के लिए है?
  • क्वालिटी एजुकेशन पे बोल रहे 
  • सरकार के अधिकारों को बता रहे
  • 7/01/2019 GO came under the rule of recruitment not against it.
  • Once again commenting on weightage
  • कुलभूषण मिश्र आर्डर पैरा 168 को पढ़ते हुए
  • Single bench आर्डर पे बहस हो रही
  • Mcd आर्डर पे बहस
  • माननीय इरशाद अली जी ने पूछा आफ्टर एग्जाम पासिंग मार्क्स क्यों?
  • चंद्रा साहब उसी को समझते हुए
  • कल 2:15pm कंटिन्यू

Monday, September 23, 2019

69000 live court update

69000 शिक्षक भर्ती कोर्ट अपडेट
लेटेस्ट अपडेट के लिए लिंक को रिफ्रेश करते रहे।


-आज की सुनवाई अहम 10 फ्रेश केस एव 71 डेली लिस्ट में है।

-69,000शिक्षक भर्ती केस एडिशनल में 1 नंबर पे है।

विशेष:-_केस की कोई टाइमिंग नही महाधिवक्ता महोदय जब पहुचेंगे केस उसी समय टेक-अप हो जाएगा।

- अभी कोर्ट नही बैठी है


  • - फ्रेश केस के बाद 69000 की सुनवाई 11 बजे से हो सकती है, अगर एजी महोदय उपस्थित होते है तो।
  • प्राप्त सूचनाओं के आधार पर आज कोर्ट नम्बर 1 3:30pm तक ही बैठेगी।
  • एक घंटे में महादिवक्ता का सबमिशन संभव नही, अतः जब भी एजी सर आएंगे मामला takeup हो जायेगा।
  • कोर्ट बैठ चुकी है।
  • फ्रेश केस 1 शुरू
  • फ्रेश केस 2
  • फ्रेश केस 3 
  • फ्रेश केस 4
  • Fresh case 5
  • फ्रेश केस 6
  • फ्रेश केस 7
  • फ्रेश केस 8
  • Dcl में आज 71 cases है, कोर्ट चाहे तो एडिशनल लिस्ट उठा सकती है
  • Btc, बीएड, शिक्षमित्र के सभी वरिष्ठ वकील कोर्ट में मौजूद
  • फ्रेश केस 9
  • फ्रेश केस 10
  • एजी सर अभी तक कोर्ट में मौजूद नही।
  • जज साहब ने rewised फ्रेश केस 4 उठा लिया है।
  • माननीय अधिवक्ता के न होने पे rewised केसेस स्टार्ट हो गए है।
  • SPECIAL APPEAL
    No.-1     
    156-2019 RAGHVENDRA PRATAP SINGH and 
    Vs. STATE OF U.P.THROU.PRIN.S ECY.(BASIC EDUCATION) LKO. शुरू
  • अडिशनल नंबर 2 शुरू
  • 69000 केस पासओवर हो गया।
  • एजी सर के उपस्थित न होने की वजह से
  • 69000 केस 12:30pm पे सुने जाने की सम्भावना
  • एजी सर 12:30pm पे होंगे उपस्थित
  • एजी कोर्ट रूम में मौजूद
  • अभी 4 एडिशनल चल रहा है और इसके तुरंत बाद 69000 takeup होगा।
  • अभी 4 नंबर ही चल रहा है
  • संभवतः 2:15 पे सुनवाई शुरू होगी
  • लंच में मात्र 25 मिनट का समय बाकी
  • SPECIAL APPEAL
    No.-1     
    156-2019 RAGHVENDRA PRATAP SINGH and 
    Vs. STATE OF U.P.THROU.PRIN.S ECY.(BASIC EDUCATION) LKO.AND स्टार्ट
  • एजी सर बोलना स्टार्ट किये
  • नियंमौली पे चर्चा करते हुए
  • नियमावली को समझते हुए की सरकार जब चाहे तब कटऑफ लगा सकती है।
  • बेसिक नियमावली पर AG साहब बोलते हुए। 
  • सरकार को कटऑफ लगाने का पूरा अधिकार है। 
  • आनंद कुमार केस को डिफाइन करते हुए
  • शिक्षामित्रों को 2 bhartiyo में मौका लेकिन कटऑफ पहली भर्ती का हो ये जरूरी नही
  • शिक्षा की गुणवत्ता के लिए कटऑफ बढ़ाया गया।
  • शिक्षामित्रों के वेटेज पे बात करते हुए
  • क्वालिटी ऑफ़ एजुकेशन की बात करते हुए
  • दोनों परीक्षाओं को एक दूसरे से अलग बताते हुए
  • बहुविकल्पपिय प्रश्न थे 69000 में
  • पेपर में अंतर समझा रहे और कटऑफ हाई रखने का कारण
  • अभ्यर्थी ज्यादा है तो कटऑफ भी हाई रहेगा
  • सभी पॉइंट को कोर्ट के सामने रखते हुए की कैसे दोनों परीक्षा अलग है।
  • Rte एक्ट को समझते हुए
  • क्वालिटी ऑफ़ एजुकेशन के लिए सुप्रीम कोर्ट का एक आर्डर पढ़ते हुए
  • कृपया लिंक को शेयर कर दे
  • कोर्ट कटऑफ निर्धारण नही करती है
  • एजी सर ने अपने बहस का लिखित सब्मिशन भी कोर्ट को दिया
  • फ़िलहाल ये सभी पॉइंट्स पहले रखे जा चुके है, कोई नया पॉइंट नही है।
  • लंच हो गया है
  • लंच के बाद कंटिन्यू
  • लंच ओवर
  • एजी सर मौजूद
  • जज जी आ रहे
  • सभी अधिवक्ता कोर्ट में मौजूद
  • जज साहब के कॉन्टिनु बोलने का वेट
  • केस स्टार्ट
  • एजी सर बोल रहे
  • एजी साहब अपना सबमिशन देते हुए।
  • तेज प्रकाश पाठक पर अपना पॉइंट रखते हुए
  • तेज प्रकाश पाठक और समरजीत पर अभी तक जजमेंट नही आया है
  • तेज प्रकाश पाठक केस 60 65 के जीत के लिए सबसे महत्वपूर्ण केस है
  • सुभाष मारवाह पे भी बोलते हुए
  • Tej prakash pathak and k. Manjushree is still pending in apex court.
  • If there is any cutoff before the exam then there is the matter of game changing
  • Game is not started yet.
  • Every para is being explained by ag sir
  • Court is silent
  • गवर्नमेंट ने पहले ही बता दिया था कि कटऑफ कभी भी लगा सकती है
  • अपैक्स कोर्ट के कटऑफ मैटर पर सारे जजमेंट को बताते हुए
  • सिंगल बेंच के पुराने आर्गुमेंट पर एजी साहब बहस कर रहे हैं, राजस्थान हाईकोर्ट के मारवाह जजमेंट  को ब्रीफ कर रहे हैं लेकिन जस्टिस इरशाद अली ने मारवाह केस और 69k को सेम मानने से किया इंकार
  • Ag sir और जज इरशाद अली जी के बीच बहस हो रही
  • Marwa केस के बारे में फाइनली जज महोदय सहमत
  • तेज प्रकाश पाठक पर बहस जारी है।
  • सिंगल जज का आदेश योग्यता के खिलाफ
  • नियमावली में एक कटऑफ का जिक्र है, जो लग चुका है।
  • नियमवली में जब परीक्षा से पहले कटऑफ नही लगा था तब आप लोग कोर्ट क्यों नही गये
  • भारांक के साथ साथ कटऑफ लगाने का भी अधिकार सरकार को है
  • किसी भी रिक्रूटमेंट को फाइनल करने का अधिकार सरकार का है, और वो नियम बदल भी सकती है।
  • जज इरशाद अली जी के आदेश पे एजी सर गवर्नमेंट के पावर को बता रहे है
  • राहुल दत्त आर्डर पे बहस
  • राहुल दत्त केस में कटऑफ बाद में लगा था
  • सिंगल बेंच के आर्डर की कमियां बताते हुए
  • भारांक की वजह से सामान्य प्रतियोगी बाहर हो जा रहे है
  • जज संतुष्ट
  • फ़िलहाल सिंगल बेंच के जजमेंट पे ही बहस चल रही
  • एजी सर का सबमिशन ख़तम
  • चंद्र सर शुरू
  • चंद्र सर अपनी बहस को दोहरा रहे है
  • कटऑफ मैटर को जज को समझा रहे है।
  • जज पंकज जायसवाल जी ने सिर्फ कटऑफ मैटर को सुनने को कहां
  • कोई टैग मैटर नही 
  • कोर्ट उठ गई 
  • 26 को फिर होगा केस कंटिन्यू
  • 26 सितम्बर 2:15pm से continue

Friday, September 20, 2019

Most important Tet notes 2019 in Hindi

प्रश्न -1- मनोविज्ञान के जनक माने जाते है?
उत्तर – विलियम जेम्स

प्रश्न -2- मनोविज्ञान को व्यवहार का निश्चित विज्ञान किसने माना है?
उत्तर – वाटसन

प्रश्न -3- मनोविज्ञान अध्ययन है-
उत्तर – व्यवहार का वैज्ञानिक अध्ययन

प्रश्न -4- साइकोलॉजी शब्द जिन दो शब्दों से मिलकर बना है, वह है-
उत्तर – Psyche + Logos

प्रश्न -5- शिक्षा को सर्वांगीण विकास का साधन माना है-
उत्तर – महात्मा गाँधी ने

प्रश्न -6- मनोविज्ञान को मस्तिष्क का विज्ञान मानने वाले विद्वान कौन थे?
उत्तर – पॉम्पोनॉजी

प्रश्न -7- मनोविज्ञान को चेतना का विज्ञान किसने माना?
उत्तर – वुन्ट, वाइव्स और जेम्स ने

प्रश्न -8- प्रयोगात्मक मनोविज्ञान के जनक कौन थे?
उत्तर – वुन्ट

प्रश्न -9- वर्तमान में मनोविज्ञान को माना जाता है-
उत्तर – व्यवहार का विज्ञान

प्रश्न -10- मनोविश्लेषणवाद के प्रवर्तक कौन थे?
उत्तर – फ्रायड

प्रश्न -11- मानसिक परिक्षण की विधि विकसित करने वाले विद्वान कौन थे?
उत्तर – बिने

प्रश्न -12- मनोविज्ञान का शिक्षा के क्षेत्र में योगदान नही है-
उत्तर – शिक्षा के सैद्धान्तिक पक्ष पर बल

प्रश्न -13- “आधुनिक मनोविज्ञान का सम्बंध व्यवहार की वैज्ञानिक खोज से है”, यह परिभाषा किसकी है?
उत्तर – मन की

प्रश्न -14- मनोविज्ञान के अंग्रेजी पर्याय ‘साइकोलॉजी’ शब्द की व्युत्पत्ति हुई-
उत्तर – ग्रीक भाषा से

प्रश्न -15- शिक्षा मनोविज्ञान की विषय-सामग्री सम्बन्धित है
उत्तर – सीखना

प्रश्न -16- मनोविज्ञान को ‘विशुद्ध विज्ञान’ माना है-
उत्तर – जेम्स ड्रेवर ने

प्रश्न -17- “मनोविज्ञान मन का वैज्ञानिक अध्ययन है, यह कथन किसका है?
उत्तर – वेलेन्टाइन

प्रश्न -18- मनोविज्ञान है-
उत्तर – विधायक विज्ञान

प्रश्न -19- मनोविज्ञान के अन्तर्गत किया जाता है-
उत्तर – मानव, जीव–जन्तुओं तथा संसार के अन्य सभी प्राणियों का अध्ययन

प्रश्न -20- व्यवहारवाद का जन्मदाता किसे माना जाता है?
उत्तर – वाटसन

प्रश्न -21- शिक्षा में मनोवैज्ञानिक आंदोलन का सूत्रपात किसने किया?
उत्तर – रूसो ने


प्रश्न -22- “शिक्षा मनोविज्ञान अध्यापको की तैयारी की आधारशिला है।” यह कथन किसका है?
उत्तर – स्किनर

प्रश्न -23- कोलसनिक शिक्षा मनोविज्ञान का आरम्भ किससे मानते है?
उत्तर – प्लेटो से

प्रश्न -24- मूल-प्रवृत्तियाँ सम्पूर्ण मानव-व्यवहार की चालक है। किसने कहा?
उत्तर – मैक्डूगल

प्रश्न -25- शिक्षा मनोविज्ञान ने स्पष्ट व निश्चित स्वरुप कब धारण किया?
उत्तर – अमरीकी मनोवैज्ञानिक थार्नडाइक, जुड, स्टेनले हाल, टरमन आदि के प्रयासों से शिक्षा मनोविज्ञान ने 1920 ई. में स्पष्ट व निश्चित स्वरुप धारण किया।

प्रश्न -26- मनोविज्ञान का शिक्षा के क्षेत्र में योगदान है?
उत्तर – बाल-केंद्रित, मूल्यांकन और पाठ्यक्रम

प्रश्न -27- शिक्षा मनोविज्ञान के क्षेत्र में अध्ययन किया जाता है-
उत्तर – मूल प्रवृत्तियों, अनुशासन और अधिगम

प्रश्न -28- शिक्षण का मुख्य केंद्र होता है?
उत्तर – बालक

प्रश्न -29- “मनोविज्ञान, शिक्षक को अनेक धारणाएँ और सिद्धान्त प्रदान करके उसकी उन्नति में योग देता है।” यह किसने कहा?
उत्तर – कुप्पूस्वामी ने

प्रश्न -30- शिक्षा मनोविज्ञान की प्रकृति है-
उत्तर – वैज्ञानिक

प्रश्न -31- शिक्षा में बालक का सम्बन्ध किससे होता है?
उत्तर – शिक्षक, विषय-वस्तु और समाज से

प्रश्न -32- शिक्षक मनोविज्ञान का उपयोग किसके लिए करता है?
उत्तर – स्वयं, बालक और अनुशासन के लिए

प्रश्न -33- मूल्यांकन किसके लिए आवश्यक है?
उत्तर – छात्र और शिक्षक के लिए

प्रश्न -34- शिक्षा मनोविज्ञान का अध्ययन अध्यापक को इसलिए करना चाहिए, ताकि-
उत्तर – इससे वह अपने शिक्षण को प्रभावी बना सकता है।

प्रश्न -35- शिक्षा मनोविज्ञान आवश्यक है-
उत्तर – शिक्षक, छात्र और अभिभावक

प्रश्न -36- अध्यापक वही सफल है जो-
उत्तर – बालको की रूचि को जानता हो

प्रश्न -37- कक्षा से पलायन करने वाले बालको के प्रति आपका व्यवहार होगा-
उत्तर – निदानात्मक

प्रश्न -38- “शिक्षा मनोविज्ञान व्यक्ति के जन्म से वृद्धावस्था तक सीखने के अनुभवों का वर्णन एवं व्याख्या करती है।” यह कथन है-
उत्तर – क्रो व क्रो का

प्रश्न -39- शिक्षा मनोविज्ञान एक शिक्षक के लिए मूल्यवान है। उसका सबसे महत्त्वपूर्ण कारण है-
उत्तर – उसे विद्यार्थी के बारे में ज्ञान मिलता है।

प्रश्न -40- “मनोविज्ञान शिक्षा का आधारभूत विज्ञान है।” यह कथन है-
उत्तर – स्किनर


════════════════

Wednesday, September 18, 2019

69000 court update

- कोर्ट बैठ चुकी है।
- फ्रेश केस 1
- अभी फ्रेश केस 2 चल रहा
- फ्रेश केस 3 स्टार्ट
- फ्रेश केस 4 स्टार्ट
- सिर्फ 5 फ्रेश केस है फिर डेली कॉज लिस्ट स्टार्ट होगी
-69000 dcl में नंबर 2 पे है
- एजी सर अभी उपस्थित नही
- फ्रेश 5 स्टार्ट
- 69000 केस 11 बजे तक आ सकता है
- एडिशनल स्टार्ट नंबर 2 रनिंग
- जज ने अडिशनल उठा लिया है
-69k स्टार्ट
- केस पासओवर
- नेक्स्ट डेट wednesday
-रोस्टर की वजह से लगी अगली डेट
- नए रोस्टर में डेली होगी सुनवाई
- जज ने कहा कि 2 सुनवाई में केस नही फाइनल हो सकता
- नवरात्रि तक केस हो जायेगा फाइनल।
-25 सितम्बर है अगली डेट


-रोस्टर को लेकर आज डेट मिली है...अब रोस्टर के हिसाब से गठित नई बेंच 25 सितम्बर को पसिंगमार्क  प्रकरण पर सुनवाई करेगी।*

*सूचना सीधे कोर्ट रूम से*
-रोस्टर 2 दिन बाद चेंज होना है, इसलिए पूरी सुनवाई मुश्किल से हो पाती।
नए रोस्टर के बाद प्रतिदिन होगी सुनवाई, दो से 3 सुनवाई में होगा डिसीजन।
1 दिन 60/65 कटऑफ समर्थको के वकीलों का पक्ष सुनेंगे
व दुसरे दिन विपक्षी वकीलों का पक्ष।
तीसरे दिन फाइनल सुनवाई होगी
और कोर्ट *आर्डर दिवाली के बाद 90 दिन के अंदर रिलीज हो जाएगा*
बिग ब्रेकिंग
- एजी सर ने 24 को सबमिशन के लिए डेट मांगी
महाधिवक्ता साहब आ गए हैं 24 को उनका सबमिशन हो जाएगा तो तारीख 24 की है मंगलवार।।।


Sunday, September 15, 2019

Uptet 2019 का नोटिफिकेशन हुआ जारी जाने इस दिन है एग्जाम

Uptet की नोटिफिकेशन मंगलवार को यानि की 17/09/2019 को जारी हो जायेगा। uptet की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बहुत बड़ी खुसखबरी है। मंगलवार को जारी होने वाले नोटिफिकेशन में एग्जाम की डेट 17 नवम्बर 2019 है।

अब अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी पूरी लगन के साथ करने की जरूरत है। जैसा की सब जानते है uptet का एग्जाम हर साल उत्तर प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा के रूप में होता है।
UPTET (उत्तर प्रदेश अध्यापक पात्रता परीक्षा) उत्तर प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली एक राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा है जिसके माध्यम से स्कूलों में प्राइमरी (कक्षा 1 से 5 तक) एवं अपर-प्राइमरी (कक्षा 6 से 8 तक) के लिए टीचर्स की भर्ती के लिए उम्मीदवार की जांच की जाती है. कोई भी बीएड डिग्री कर चुका उम्मीदवार यदि टीचर की सरकारी नौकरी पाने की इच्छा रखता है उसे UPTET की परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी. UPTET परीक्षा प्रत्येक वर्ष नवंबर या दिसंबर में आयोजित की जाती है.

UPTET परीक्षा को ध्यान में रखते हुए हमने इस परीक्षा के लिए आवश्यक जानकारियों को उम्मीदवारों के लिए एकत्र किया है.
UPTET परीक्षा दो बहुविकल्पीय प्रकृति के एवं एक घंटे व 30 मिनट की समय सीमा वाले प्रश्न पत्रों के माध्यम से आयोजित की जाती है. दोनो ही प्रश्न पत्र अलग-अलग स्तर की कक्षाओं में टीचिंग जॉब के लिए निर्धारित किये गये हैं.

• पेपर 1:  ऐसे उम्मीदवार जो कि प्राइमरी सेक्शन की कक्षाओं में टीचिंग करना चाहते हैं उन्हें प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा में बैठना चाहिए.

• पेपर 2:  ऐसे उम्मीदवार जो कि अपर-प्राइमरी सेक्शन की कक्षाओं में टीचिंग करना चाहते हैं उन्हें द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा में बैठना चाहिए.


For notes click here👇


https://tetkitaiyari.blogspot.com/2019/09/for-tet-ctet-2019.html?m=1

Friday, September 13, 2019

व्योगास्की का सिद्धान्त (Principle of Vygotsky)


व्योगास्की का सिद्धान्त (Principle of Vygotsky)


सामाजिक विकास सिद्धांत (VYGOTSKY) सामाजिक विकास सिद्धांत का तर्क है कि सामाजिक संपर्क विकास से पहले होता है; चेतना और अनुभूति समाजीकरण और सामाजिक व्यवहार का अंतिम उत्पाद है।
सामाजिक सीखने (Social Learning) की प्रक्रिया विकास के पहले ही आरम्भ हो जाती है। व्यक्तिगत विकास को भी सामाजिक विकास के बिना नहीं समझा जा सकता। व्यक्ति की उच्च मानसिक प्रक्रिया (Higher Mental Process) की उत्पत्ति (orgin) भी सामाजिक प्रक्रिया से होती है।
व्योगास्की  सामाजिक विकास सिद्धांत रूसी मनोवैज्ञानिक लेव  व्योगास्की (1896-1934) ने दिया था। 1962 में प्रकाशित होने तक वायगोट्स्की का काम पश्चिम में काफी हद तक बिना रुके चल रहा था। व्योगास्की का सिद्धांत निर्माणवाद की नींव में से एक है। यह सामाजिक संपर्क, अधिक जानकार अन्य, और समीपस्थ विकास के क्षेत्र के बारे में तीन
प्रमुख विषयों का उल्लेख करता है।


1. सामाजिक संपर्क:-

सामाजिक संपर्क संज्ञानात्मक विकास की प्रक्रिया में एक मौलिक भूमिका निभाता है। बाल विकास की जीन पियाजे की समझ के विपरीत (जिसमें विकास आवश्यक रूप से सीखने से पहले होता है), वायगोत्स्की ने महसूस किया कि सामाजिक सीखने से पहले विकास होता है। वह कहता है: “बच्चे के सांस्कृतिक विकास में प्रत्येक कार्य दो बार दिखाई देता है: पहला, सामाजिक स्तर पर और बाद में, व्यक्तिगत स्तर पर; पहले, लोगों के बीच (अंतरवैज्ञानिक) और फिर बच्चे के अंदर (इंट्राप्सोलोजिकल) ”।

[२] अधिक ज्ञात अन्य ( THE MORE KNOWLEDGEABLE OTHER (MKO):-


MKO का तात्पर्य किसी ऐसे व्यक्ति से है जो किसी विशेष कार्य, प्रक्रिया या अवधारणा के संबंध में बेहतर समझ या सीखने वाले की तुलना में उच्च क्षमता स्तर का है। एमकेओ को आमतौर पर शिक्षक, कोच या पुराने वयस्क होने के रूप में माना जाता है, लेकिन एमकेओ सहकर्मी, छोटा व्यक्ति या कंप्यूटर भी हो सकता है।

[3] व्यावसायिक विकास का क्षेत्र (THE ZONE OF PROXIMAL DEVELOPMENT)

व्योगास्की का सिद्धान्त (Principle of Vygotsky)
ZPD


ZPD एक छात्र के वयस्क मार्गदर्शन और / या सहकर्मी सहयोग के साथ कार्य करने की क्षमता और छात्र की स्वतंत्र रूप से समस्या को सुलझाने की क्षमता के बीच की दूरी है। वायगोट्स्की के अनुसार, इस क्षेत्र में सीखने की प्रक्रिया हुई। वायगोत्स्की ने लोगों और समाजशास्त्रीय संदर्भों के बीच संबंधों पर ध्यान केंद्रित किया, जिसमें वे साझा अनुभवों में अभिनय करते हैं और बातचीत करते हैं।
व्योगास्की  के अनुसार, मनुष्य ऐसे उपकरणों का उपयोग करते हैं जो संस्कृति से विकसित होते हैं, जैसे कि भाषण और लेखन, अपने सामाजिक वातावरण को मध्यस्थ बनाने के लिए। प्रारंभ में बच्चे इन उपकरणों को सामाजिक कार्यों के रूप में पूरी तरह से सेवा करने, जरूरतों को संप्रेषित करने के तरीके के रूप में विकसित करते हैं। वायगोत्स्की का मानना ​​था कि इन उपकरणों के आंतरिककरण ने उच्च विचार कौशल का नेतृत्व किया।


वायगोत्सव के सिद्धान्त का शिक्षण में उपयोग:-



वयोगोत्सकी के विकास का सिद्धांत कई स्कूलों में पारंपरिक रूप से एक प्रसारणकर्ता या प्रशिक्षक मॉडल रखा जाता है जिसमें एक शिक्षक या व्याख्याता छात्रों को सूचना प्रसारित करता है। इसके विपरीत, वायगोत्स्की का सिद्धांत सीखने के संदर्भों को बढ़ावा देता है जिसमें छात्र सीखने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। शिक्षक और छात्र की भूमिकाएँ इसलिए स्थानांतरित की जाती हैं, क्योंकि छात्रों में अर्थ निर्माण को सुविधाजनक बनाने के लिए शिक्षक को अपने छात्रों के साथ सहयोग करना चाहिए। इसलिए सीखना छात्रों और शिक्षक के लिए एक पारस्परिक अनुभव बन जाता है। अतिरिक्त संसाधन और संदर्भ संसाधन लुइस सी। मोल: एल.एस. व्यगोत्स्की और शिक्षा (शिक्षा में प्रमुख विचार): एक सुलभ, परिचयात्मक आयतन जो व्यंगोस्कियन कोर अवधारणाओं का एक अच्छा सारांश प्रदान करता है, जिसमें मानव सोच का समाजशास्त्रीय मानव सोच का अध्ययन करने के लिए एक विकासवादी दृष्टिकोण और समझने में सांस्कृतिक मध्यस्थता की शक्ति शामिल है।
इस प्रकार व्योगास्की महोदय ने सीखने में सामाजिक व सांस्कृतिक वातावरण को बहुत महत्व दिया।

व्योगोत्सकी से सम्बंधित पूछे जाने वाले प्रश्नों के लिए कमेंट बॉक्स में कमेंट करे। महत्वपूर्ण प्रश्नों के संग्रह को अगले पोस्ट में शामिल करेंगे अगर आप सबकी मांग होगी।

Tuesday, September 10, 2019

जीन पियाजे का संज्ञानात्मक विकास सिद्धान्त for tet, ctet 2019

जीन पियाजे का संज्ञानात्मक विकास सिद्धान्त (theory of cognitive development)  

जीन पियाजे का संज्ञानात्मक विकास सिद्धान्त


        जीन प्याज़े द्वारा दिया गया संज्ञानात्मक विकास सिद्धान्त (theory of cognitive development) मानव बुद्धि की प्रकृति एवं उसके विकास से सम्बन्धित एक महान एवं महत्वपूर्ण सिद्धान्त है। प्याज़े का मानना था,वचपन व्यक्ति के विकास में एक  महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। यह सिद्धान्त ज्ञान की प्रकृति के बारे में है और बतलाता है कि मानव कैसे ज्ञान क्रमशः इसका अर्जन करता है, कैसे इसे एक-एक कर जोड़ता है और कैसे इसका उपयोग करता है।
         व्यक्ति वातावरण के तत्वों का प्रत्यक्षीकरण करता है; अर्थात् पहचानता है, प्रतीकों की सहायता से उन्हें समझने की कोशिश करता है तथा संबंधित वस्तु/व्यक्ति के संदर्भ में अमूर्त यानी काल्पनिक चिन्तन करता है।
         उक्त सभी प्रक्रियाओं से मिलकर उसके भीतर एक ज्ञान भण्डार या संज्ञानात्मक संरचना उसके व्यवहार को निर्देशित करती हैं। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि कोई भी व्यक्ति वातावरण में उपस्थित किसी भी प्रकार के उद्दीपकों (Stimuletes) से प्रभावित होकर सीधे प्रतिक्रिया नहीं करता है, पहले वह उन उद्दीपकों को पहचानता है, ग्रहण करता है,  अर्थात संज्ञात्माक संरचना वातावरण में उपस्थित उद्दीपकों और व्यवहार के बीच मध्यस्थता का कार्य करता हैं।
         जीन प्याजे ने व्यापक स्तर पर संज्ञानात्मक विकास का अध्ययन किया। पियाजे के अनुसार, बालक द्वारा अर्जित ज्ञान के भण्डार का स्वरूप विकास की प्रत्येक अवस्था में बदलता हैं और परिमार्जित होता रहता है।  चूंकि उसके अनुसार, बालक के भीतर संज्ञान का विकास अनेक अवस्थाओ से होकर गुजरता है, इसलिये इसे अवस्था सिद्धान्त भी कहा जाता है।

संज्ञानात्मक विकास की अवस्थाएँ -


ज्यां पियाजे ने संज्ञानात्मक विकास को चार अवस्थाओं में विभाजित किया है-
(1) संवेदिक पेशीय अवस्था (Sensory Motor stage) : जन्म के डेढ़ या दो वर्ष तक
(2) पूर्व-संक्रियात्मक अवस्था (Pre-operational) : डेढ़ या दो  से सात वर्ष तक
(3) मूर्त संक्रियात्मक अवस्था (Concrete Operational Stage ) : सात से ग्यारह वर्ष तक
(4) अमूर्त संक्रियात्मक अवस्था या औपचारिक संक्रिया काल (Formal Operational Stage) : ग्यारह से अठारह वर्ष तक।

1. संवेदी क्रियात्मक काल (Sensory Motor Stage) - इस अवस्था का महत्वपूर्ण विशेषताएं निम्न प्रकार के हैं-

a). इस काल की अवधि जन्म से लेकर डेढ़ या दो वर्ष होता है।
b). इस अवस्था में बच्चा रंगों की पहचान नहीं कर पाता।
c). हिलते डुलते वस्तुओं के प्रति आकर्षित होता है।
d).  कुछ प्रत्यक्ष क्रिया जैसे अंगूठा चूसना, किसी हिलाते हुए वस्तुओं को देखना, किसी बस्तुओं को पकड़ने के लिए ज़िद करना।
e). किसी आवाज के प्रति आकर्षित होना तथा गंभीर आवाज से डर कर रोना।
f). घर पर बोले जाने वाले एकाक्षर शब्दों को बोलना।

2. पूर्व संक्रियात्मक काल (Pre Operational Stage ) - इस अवस्था को विद्यालय पूर्व अवस्था तथा प्रतीकों का निरूपण अवस्था माना जाता है।  यह अवस्था गणितीय अधिगम के लिए महत्वपूर्ण है। इस अवस्था का मुख्य विशेषता निम्न प्रकार है-

a). इस काल की अवधि डेढ़ या दो साल से शुरू होकर सात वर्ष तक चलता है।
b). सुने हुए भाषाओं से सेका प्रयोग करता है।
c). प्रारंभिक स्तर में पूछे गये प्रश्नों का पुनरावृत्ति करता है।
d). किसी भी वस्तु को लेकर नया खेल खेलना।
f). नया वस्तुओं को देखकर सोचना एवं कल्पना करना।
g). मापन की अवधारणा का विकास होता है।
h). हस्तकला जैसे खिलौना बनाना तथा खिलौने से खेलना।

3. मूर्त संक्रियात्मक काल ( Concrete Operational Stage) - इस अवस्था की निम्नांकित विशेषता होती है-

a). इसका अवधि लगभग सात साल से ग्यारह साल के बच्चों में देखने को मिलता है।
b). बच्चे अपने क्रिया का प्रदर्शन शुरू करते है।
c). यह बच्चों के मानसिक विकास का महत्वपूर्ण अवस्था है।
d). इस अवस्था में बच्चे प्रारंभिक विद्यालय में अध्ययन करते हैं।
e). यह अवस्था गणितीय अधिगम एवं गणितीय सोच के लिए महत्वपूर्ण है।

4. अमूर्त संक्रियात्मक अवस्था या औपचारिक संक्रिया काल ( Formal ऑपरेशनल Stage ) इस अवस्था का विशेषता निम्नांकित है -

a). इस अवस्था की अवधि ग्यारह-बराह वर्ष सेलेकर चौदह-पंद्रह वर्ष तक होती है।
b). इस अवस्था के दौरान बच्चा उच्च प्राथमिक कक्षा में होता है।
c). बच्चा प्रतीकों या विचारों का उपयोग करके तर्क करता है।
d). सोचने के लिए भौतिक वस्तुओं की जरूरत महसूस नहीं करते।
e). सोच या संज्ञान का विकास होता है।
f). गणितीय संक्रियाओं जैसे समय एवं दूरी, अनुपात समानुपात, प्रतिशत, ज्यामितीय संक्रिया, मानचित्र आदि का अधिगम करता है।
g). अनुभव एवं संवेदी क्रियाओं के अनुभव को आगे बढ़ाता है।

जिन पियाजे से सम्बंधित महत्वपूण प्रश्न


Question1। जीन पियाजे के अनुसार, सीखने के लिए निम्नलिखित में से कौन सा आवश्यक है?
(a) सीखने वाले द्वारा पर्यावरण की सक्रिय खोज
(b) वयस्कों के व्यवहार का अवलोकन करना
(c) आसन्न न्याय में विश्वास
(d) शिक्षकों और अभिभावकों द्वारा सुदृढीकरण उत्तर: (a)

Question 2. जीन पियाजे के अनुसार, स्कीमा इमारत मौजूदा योजनाओं को फिट करने के लिए नई जानकारी को संशोधित करने और पुरानी योजनाओं को नई जानकारी के रूप में संशोधित करने के परिणामस्वरूप होती है। इन दो प्रक्रियाओं के रूप में जाना जाता है:
 (a) आत्मसात और अनुकूलन
 (b) आवास और अनुकूलन
 (c) संतुलन और संशोधन
 (d) आत्मसात और आवास
 उत्तर: (D)

Question3 पियाजे के अनुसार, बच्चों की सोच वयस्कों की तुलना में .......... में .......... से भिन्न होती है।
(a) आकार, शुद्धता
(b) राशि, प्रकार
(c) प्रकार, राशि
(d) आकार, प्रकार
उत्तर: (C)

 Question4 वायगोत्स्की के अनुसार, बच्चे सीखते हैं
(A) परिपक्वता से।
(b) जब सुदृढीकरण की पेशकश की जाती है।
(c) नकल द्वारा
(d) वयस्कों और साथियों के साथ बातचीत करके। उत्तर: (d)

Question5 कोहलबर्ग ने दी है
(A) संज्ञानात्मक विकास के चरणों।
(b) शारीरिक विकास के चरण।
(c) भावनात्मक विकास के चरण।
(d) नैतिक विकास के चरण।
उत्तर: (d)

Question6 कोहलबर्ग के सिद्धांत के पूर्व-पारंपरिक स्तर के अनुसार, नैतिक निर्णय लेते समय निम्नलिखित में से किसके लिए एक व्यक्तिगत मोड़ होगा?
(a) व्यक्तिगत ज़रूरतें और इच्छाएँ
(b) व्यक्तिगत मूल्य
(c) पारिवारिक अपेक्षाएँ
(d) संभावित सजा शामिल है
उत्तर: (d)

Question7 बच्चों के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा एक कथन होगा।
(A) बच्चे सीखते हैं जब उन्हें आकर्षक पुरस्कार दिए जाते हैं।
(b) जानवरों पर प्रयोगशाला प्रयोगों के संचालन से बच्चों की सोच को समझा जा सकता है।
(c) बच्चों का जन्म 'बुराई' से होता है और उन्हें सजा के माध्यम से नियंत्रित करने की आवश्यकता होती है। (d) बच्चे साथियों और वयस्कों के साथ सामाजिक संपर्क के माध्यम से सीखते हैं।
उत्तर: (d)

Question8। पियागेट के अनुसार, 2 से 7 साल का बच्चा संज्ञानात्मक विकास के _________ चरण में है।
(a) औपचारिक संचालन
(b) ठोस परिचालन
(c) सेंसोरिमोटर
(d) पूर्वानुमेय
उत्तर: (d)

Question9 लॉरेंस कोह्लबर्ग के सिद्धांत में, कौन सा स्तर सही अर्थों में नैतिकता की अनुपस्थिति को दर्शाता है?
 (A) स्तर III
(b) स्तर IV
(c) स्तर I
(d) स्तर II
उत्तर: (c)

Question10। एक शिक्षिका अपने शिक्षार्थियों की विभिन्न शिक्षण शैलियों को पूरा करने के लिए कई प्रकार के कार्यों का उपयोग करती है। वह इससे प्रभावित है
(a) गार्डनर के कई खुफिया सिद्धांत
(b) वायगोत्स्की का सामाजिक-सांस्कृतिक सिद्धांत (c) पियागेट का संज्ञानात्मक विकास सिद्धांत
(d) कोहलबर्ग का नैतिक विकास सिद्धांत
उत्तर: (a)
Join Us on Telegram for Best coaching Notes for free.

Up Lekhpal Bharti Preparation Tips And Best Books 2020 in Hindi

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल (समेकन लेखाकार) के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। कुल 5000 से भी ज्यादा वैकेंसी है। 12 व...